Wednesday, January 9, 2019
बस फिर हम अमीर बनते बनते रह गए
कभी हम भी बहुत अमीर हुआ करते थे 😎😎
हमारे भी जहाज चला करते थे 😍😍
हवा में भी ✈️🛩️🛫🛬
पानी में भी 🛳️⛴️🛥️
फिर दो दुर्घटनाएं हुई और सब खत्म हो गया 😣😣😣
पहली दुर्घटना......
जब क्लास में...... हवाई जहाज़ उड़ाया
वो जा कर...... टीचर के सिर से टकराया
स्कूल से निकलने तक की नौबत आ गई
कसम दिलाई गई
बड़ी फजीहत हुई
और जहाज़ बनाना, उड़ाना सब बंद😒😒
दूसरी दुर्घटना......
बारिश के मौसम में....... मां ने अठन्नी दी
घर में मेहमान आए...... दूध लाना था
हमने अठन्नी..... गली के नाले में..... तैरते अपने जहाज में बैठा दी.......
खुशी खुशी...... पूरी ठसक के साथ......
हम चल दिए साथ साथ.....
अचानक..... तेज़ बहाव आया...... और हमारा जहाज डूब गया .......
साथ में डूबी अठन्नी..... ढूंढें से भी ना मिली
मेहमान बिना चाय पिए चले गए
हमारी जम कर ठुकाई हुई
घंटे भर मुर्गा बना कर रखा गया
कसम दिलाई गई
बस उस दिन से जहाज बनाना... चलाना भी बंद!!!!
आज भी जब बिजनेस करने की सोचते हैं तो ये दो दुर्घटनाएं याद आ जाती हैं और हम अमीर बनने से रह जाते हैं 😎😎😊😊
Subscribe to:
Posts (Atom)