यार......... बड़ा दिल करता है कि तुम मुझसे मिलने आओ और मैं दौड़कर तुम्हारे गले लग जाऊं!!!!!!!
बड़ा दिल करता है कि तुम्हें चुपके-चुपके से नज़र भर देखूं और अगर तुम देखो तो शर्मा जाऊं!!!!!
बड़ा दिल करता है कि तुम्हारे कांधे पर सिर टिकाकर बैठी रहूं, तुम बातें करते रहो और मैं सो जाऊं!!!!!!
बड़ा दिल करता है कि तुम्हारी आंखों पर अपने हाथ रखूं और फिर अपने होंठों से तुम्हारे होंठों को छू जाऊं!!!!
बड़ा दिल करता है कि तोड़ कर सारे बंधन बह जाऊं पानियों की तरह और जा कर तुम में समा जाऊं!!!!
बड़ा दिल करता है भूल जाऊं सब सही गलत, मूंद लूं आंखें और हो जाऊं तुम्हारी बस तुम्हारी........... संभाल लोगे ना मेरा पागलपन और मुझे??????
No comments:
Post a Comment