Friday, January 24, 2020

दुरियां बहुत है पर इतना समझ लो कि पास रह कर ही कोई रिश्ता खास नहीं होता..... तुम दिल के पास इतने हो कि दुरियों का एहसास नहीं होता!!!!!!

कुछ सिलसिले शुरू हुए, कुछ आहटें हुई......
कुछ बातों में इनकार था, कुछ में इकरार ही सही..….
राहों पर चलने से मतलब था, क्योंकि मंजिलें लापता सी थी.......
लेकिन इन सिलसिलों की आहटों में, कुछ बातें अनकही सी थी. ।।।।
कुछ इनकार में इकरार ही सही हैं, कुछ लापता से मंजिलें भी सही.......
कुछ सिलसिलों में जिंदगी मिली, कुछ आहटों से रोशनी हुई!!!!!!!!!

कुछ दूर उनसे हम थे, कुछ दूर वो भी.......
कुछ फासले यहां थे, कुछ फासले वहां भी......
कुछ कदम हम ने लिए, कुछ थे उनके भी......
कुछ वादे चुप से थे, कुछ बोलते भी......
समझते रहे जिसे "एकतरफा मुहब्बत"
उसमें कुछ इकरार हमारे थे, कुछ थे उनके भी!!!!!

No comments:

Post a Comment