Thursday, January 9, 2020

अच्छे दिन

सुनो........
एक दिन तुम आओगे...... हम मिलेंगे.....
तुम मेरे पास बैठ कर मुझे अपनी गहरी आंखों से निहारोगे....... और मैं शरमा कर पलकें झुका लूंगी!!!!!
तुम मेरा हाथ अपने हाथ में लोगे ...... और तब हमारी धड़कनें वादा करेंगी कि यह साथ कभी ना छुटे!!!!!!
तुम अपनी बाहों के घेरे में छुपा लोगे मुझे.......
और मैं आंखें बंद कर के तुम्हारे सीने पर अपना सिर रख दूंगी!!!!!!
तुम मेरे चेहरे पर आए बालों को फूंक मारकर हटा दोगे.......
और मैं....... खो जाउंगी, तुम्हें साथ लेकर, प्यार की दुनिया में!!!!!!
हां...... तुम....... एक दिन आओगे!!!!!!

No comments:

Post a Comment